Homeउत्तर प्रदेशचाइल्ड हेल्पलाइन ने अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को परिजनों से...

चाइल्ड हेल्पलाइन ने अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को परिजनों से मिलाया

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
18 अक्टूबर 2026 को थाना आरपीएफ रामपुर के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन को ट्रेन संख्या 15909 के कोच संख्या 05 में एक बालिका के संदिग्ध रूप से ले जाए जाने की सूचना मिली। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन से बालिका को सुरक्षित उतारा।
पूछताछ में बालिका ने अपना नाम खुशी लुगून, पुत्री सुमदेव लुगून, उम्र 13 वर्ष, निवासी ताला नगर, थाना तेजू, जनपद लोहित, अरुणाचल प्रदेश बताया। बालिका को बाल कल्याण समिति के मौखिक आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में उसकी काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को घर से दिल्ली में कपड़ों की दुकान पर काम करने के लिए निकली थी। बालिका द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
24 अक्टूबर को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बालिका खुशी लुगून को उसके पिता सुमदेव लुगून की सुपुर्दगी में सुरक्षित घर भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments