रिपोर्ट: कबीर
मुजफ्फरनगर। दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में थाना खालापार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को सुजडू क्षेत्र स्थित खालसा पट्टी गेट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वांछित एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी आमलीन पत्नी शौकीन, निवासी जहाँगीरपट्टी सुजडू, थाना खालापार को सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला के विरुद्ध थाना खालापार में दर्ज मुकदमा संख्या 62/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2), 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
यह कार्रवाई चौकी प्रभारी वहलना उपनिरीक्षक विकास सिंघल के नेतृत्व में की गई। टीम में महिला उपनिरीक्षक झिलमिल बंसल, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले की विवेचना सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
दहेज हत्या मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, खालापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
RELATED ARTICLES
