Homeउत्तर प्रदेशझाड़-फूंक के नाम पर करीब 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप, चार...

झाड़-फूंक के नाम पर करीब 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर, धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे की तबीयत खराब रहने के दौरान परिचित द्वारा कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाने के बाद झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर परिवार से करीब 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को घटना में प्रयुक्त डिजायर कार और एक लाख चार हजार रुपये की नकदी समेत गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे यक्ष की तबीयत खराब रहने के कारण उसके परिचित मोनू चौधरी ने उसे एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया था। आरोप है कि इसके बाद झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर उसे और उसके परिवार को दारागंज, हरिद्वार तथा श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर आदि स्थानों पर ले जाया गया और भय तथा अंधविश्वास का वातावरण बनाया गया। तहरीर के अनुसार मकान बिक्री के 38 लाख रुपये, पत्नी के जेवरात के करीब 14 लाख रुपये, नौकरी पर 13 लाख रुपये का ऋण तथा पूजा सामग्री के नाम पर करीब पांच लाख रुपये लिए गए। इस तरह करीब 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर काली माता के प्रकोप से मृत्यु होने की धमकी संबंधी लेख 10 रुपये के स्टाम्प पर लिखवाने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना के दौरान यश चौधरी और कोमल सिंह के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी उर्फ देशपाल, यश चौधरी और कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डिजायर कार और एक लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments