रिपोर्ट – अखलेंद्र राजपूत
महोबा। जनपद में जहां जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह जी, जिन्हें राजा भइया के नाम से जाना जाता है, का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
दरअसल, महोबा जनपद के ग्राम मवई में जनसत्ता दल परिवार की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जनसत्ता दल परिवार महोबा के कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह परमार (मुन्ना दाऊ मवई) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर अपने प्रिय नेता के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में श्री रामबाबू मिश्रा जी, कुंवर लक्ष्मण सिंह परमार, कुंवर हुकुम सिंह, कुंवर भगवत सिंह, कुंवर राजेंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, अजय राजा, ऋषि राजा सहित जनसत्ता दल परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
