रिपोर्ट – नितिन कुमार
रामपुर( बिलासपुर )। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गोघी क्षेत्र में लगे छोटे एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर अधिशासी अभियंता, विद्युत बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष स. हरदीप सिंह पड़डा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में गोघी विद्युत फीडर पर लगा ट्रांसफार्मर क्षमता में छोटा है और वर्तमान में अत्यधिक ओवरलोड चल रहा है। ओवरलोड के कारण क्षेत्र में लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है। इससे घरेलू और कृषि उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन ने मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर वर्तमान ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे क्षेत्र में सुचारू एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो सके।इस दौरान खलील अंसारी, अमरजीत सिंह, बाबू अली सहित कई किसान मौजूद रहे।
