Homeउत्तर प्रदेशचोरी की गई दो बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

चोरी की गई दो बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। भोपा सीकरी के जंगल में खंडहरनुमा स्थान से पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस निरजाजनी झाल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सटीक सूचना मिली कि सीकरी के पास खंडहरनुमा स्थान पर एक युवक चोरी की दो बाइक लेकर मौजूद है। उप निरीक्षक सपन चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। दो बाइक के अलावा चाकू बरामद हुआ
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पुत्र अजीत निवासी कुढाना, थाना कोतवाली शामली बताया। आरोपित ने दोनों बाइक शामली से चोरी करने की बात स्वीकार की तथा पुलिस से बचने के लिए दोनों बाइक यहां लाकर छिपा दी थीं। शुक्रवार शाम को वह उन्हें वहां से ले जाने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध शामली के कोतवाली थाने में पहले से मारपीट, धमकी और वाहन चोरी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments