Homeउत्तर प्रदेशगोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त, सभी गोवंश स्वस्थ मिले

गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त, सभी गोवंश स्वस्थ मिले

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गोशाला में मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर गोवंश के स्वास्थ्य और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ मिले। गोशाला में भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा डॉ. कमल कुमार वर्मा ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनके लिए उपलब्ध चारे, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी।

निरीक्षण में गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरा चारा उपलब्ध मिला। गोवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी पाई गई। मौके पर केयरटेकर भी उपस्थित मिले।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोशाला कर्मचारियों को गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, खल और चोकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और गोवंशों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments