रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर। भोपा गणेश महोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम भूमिका वाले मंदिर भोपा में भगवान श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के यजमान समाजसेवी विनोद उर्फ भोले ने परिवार सहित भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाग लिया। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद भगवान श्री गणेश जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान पंडित अंकित शर्मा, पारुल शर्मा, अर्जुन सिंह, आर्यन, उदित राठी, बंटी चौधरी, राहुल कुमार, सचिन, मोना, सौरभ, रोहित, विपुल, हर्ष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
