Homeउत्तर प्रदेशखालापार में अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

खालापार में अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्त खालापार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को मीनाक्षी चौक से फक्कर शाह चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और पटरियों पर सामान फैलाकर किए गए कब्जों को हटवाया गया और दुकानदारों को दो टूक चेतावनी दी गई।

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने भी अभियान में अग्रिम मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने दुकानों के बाहर सड़क और नालियों तक फैलाए गए सामान को हटवाते हुए व्यापारियों को समझाया कि दुकान की निर्धारित सीमा और नाली के अंदर ही सामान रखा जाए। सड़क पर सामान फैलाकर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही बाधित करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

नाली से सड़क तक कब्जा किया तो होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी विजय कुमार ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली के बाहर सड़क तक किसी भी तरह का सामान फैलाकर अतिक्रमण न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण मिला तो संबंधित के खिलाफ बिना किसी रियायत के कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अचानक सख्ती से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में सड़क और पटरियों से सामान समेट लिया। पुलिस ने साफ किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आम लोगों को जाम व अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments