Homeउत्तर प्रदेशकोहरे से पहले सड़क सुरक्षा की तैयारी, भोपा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर...

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा की तैयारी, भोपा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आगामी दिनों में कोहरे और रात के समय कम दृश्यता के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भोपा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोपा पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि कोहरे और अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली अन्य वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रिफ्लेक्टर लगने से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दूर से दिखाई देंगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य कोहरे के मौसम में सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान सुरक्षित रखना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments