रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। चित्रकूट में पितृ विसर्जनी अमावस्या मेले को लेकर पुलिस अलर्ट है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीआईजी राजेश एस ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के साथ रामघाट और निर्मोही अखाड़े का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान घाटों पर गोताखोर, जल पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए।
