Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती: टीईटी की अनिवार्यता और विसंगतियों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद...

श्रावस्ती: टीईटी की अनिवार्यता और विसंगतियों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन: श्रावस्ती

श्रावस्ती में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता और उससे जुड़ी विसंगतियों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

जिला अध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद राम शिरोमणि वर्मा को सौंपा।

ज्ञापन में शिक्षकों ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की 23 अगस्त 2010 की न्यूनतम योग्यता संबंधी अधिसूचना के प्रावधानों को विधिक रूप से लागू करने की मांग की। साथ ही शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर शिक्षकों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई।

शिक्षक संघ का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों को दूर कर शिक्षकों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।

इस दौरान सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और ज्ञापन को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments