Homeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा की सोसायटी में सेफ्टी टैंक हादसा, दो लोगों की दम...

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में सेफ्टी टैंक हादसा, दो लोगों की दम घुटने से मौत

रिपोर्ट: गीता ठाकुर

स्थान: गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा)

सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर-150 की एल्डिगो सोसाइटी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान एक कर्मचारी अचानक टैंक के अंदर बेहोश हो गया।

बचाने उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी हुआ बेहोश

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कर्मचारी को बचाने के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड भी सेफ्टी टैंक के अंदर उतरा, लेकिन जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी बेहोश हो गया।

पुलिस और दमकल विभाग ने चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

प्रशासन ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित पहलुओं की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments