Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, रालोद नेताओं ने जिलाधिकारी...

रामपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, रालोद नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: शारिक खान

लोकेशन: रामपुर

रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत जसमोली, विकासखंड मिलक की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीएलओ की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत के लगभग 350 मतदाताओं के नाम सूची से हट गए, जबकि करीब 100 बाहरी व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए। रालोद नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।

इस अवसर पर एडवोकेट आरिफ हुसैन, फैजान मियां, इदरीश अंसारी, मुनाजिर हुसैन, फिरोज आलम खान, महफूज खान सहित ग्राम पंचायत के कई ग्रामीण और रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप शिकायतकर्ताओं के दावों पर आधारित हैं। मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments