रिपोर्ट: शारिक खान
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के मसवासी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर सिगरेट पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित लगभग चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
