रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरेंद्र मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों से डाक बंगले में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई की। इस दौरान बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से पहुंचे लोगों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं । जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं और लंबे समय से लंबित कार्यों के संबंध में भी सांसद महोदय को अवगत कराया।
सांसद हरेंद्र मलिक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों के माध्यम से उचित कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
डाक बंगले में आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से सांसद ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आसिफ कुरैशी,कुंवर शोयब, नीरज बालियान,तौसीफ राही, नौशाद काला,आसिफ शरीफ,मन्नू कुरैशी,अंसार त्यागी,नितिन शर्मा सभासद,आशीष गोयल मेढी,मोहित त्यागी एडवोकेट,राशिद भूरू,गजेंद्र मलिक,वसीम मलिक,प्रधान फैज मोहम्मद,इस्लाम सैफी, राजेन्द्र सिंह,सतपाल कश्यप,सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।
