Homeउत्तर प्रदेशलापता हुए ग्रामीण का नही लगा सुराग,ग्रामीणों ने की बरामदगी की मांग

लापता हुए ग्रामीण का नही लगा सुराग,ग्रामीणों ने की बरामदगी की मांग

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर, मोरना। क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी 37 वर्षीय मोनू अली के गुरुवार को अचानक लापता हो गया था।परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर शुक्रवार को उसकी स्प्लेंडर बाइक बेलड़ा गंग नहर पुल के पास खड़ी मिली थी । शनिवार को मोरना चौकी पर पहुंचे ग्रामीणों ने लापता की बरामदगी की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी मौ. शाहवेज ने बताया कि उसका भाई मोनू गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बसेड़ा में आरा मशीन संचालक से अपने रुपये लेने के लिए गया था। दोपहर करीब एक बजे फोन पर उसकी मोनू से बातचीत हुई। मोनू ने बताया था कि वह करीब 10 मिनट में भोपा पहुंच जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह घर नहीं पहुंचा।
काफी देर तक मोनू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसकी स्प्लेंडर बाइक बेलड़ा गंग नहर पुल के पास खड़ी मिली, जबकि मोनू का कोई पता नहीं चल सका। बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मोनू के लापता होने से परिवार में भी चिंता का माहौल है। पिता शमशाद अल्वी, माता बानो, पत्नी शबनूर तथा बच्चे तमन्ना, फरहा, इनाया, गजाला, मौ. साद और हुमैरा सहित भाई सोनू, शाहवेज, शादाब और तालिब परेशान हैं।
शनिवार को मोरना चौकी पर पहुंचे लियाकत ने बताया कि करीब 60 घंटे बीत जाने के बाद भी मोनू का कोई पता नहीं चल सका जिंससे उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है।इस दौरान मुख्य रूप से अमित प्रधान, रईस, आजाद, कुलदीप राठी, बिलाल, शहजाद, बबलू चौधरी, मोमीन, कासिम, विकास खाटियान, इस्लाम, परविंदर, वसीम, अफजल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments