रामपुर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना मिलक क्षेत्र में आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, दोपहिया वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट।
रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। आज दिनांक 14.11.2026 को यातायात माह नवम्बर–2026 के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा यातायात पुलिस के साथ थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

