रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। मूर्ति विसर्जन और दीपावली पर्व को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
19 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन और दीपावली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जल निगम के अधिशासी अभियंता श्री दीप रिछारिया तथा तीर्थ विकास परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
