Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में ओवरलोड डंपरों का आतंक, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार...

बिजनौर में ओवरलोड डंपरों का आतंक, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

 

रिपोर्ट: राकेश कुमार

बिजनौर। जनपद बिजनौर के ब्लॉक नजीबाबाद और थाना मंडावली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से आने वाले रेत-बजरी से भरे ओवरलोड और ओवरहाइट डंपरों का संचालन लगातार जारी है। भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों, समाचार प्रकाशन और सोशल मीडिया पर मुद्दा उठाए जाने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन भारी वाहनों से न केवल सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ओवरलोड और ओवरहाइट डंपरों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? क्या प्रशासन किसी दुर्घटना के बाद ही सख्त कदम उठाएगा?

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार जनहित के इस गंभीर मुद्दे को उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायतों और समाचारों की लगातार अनदेखी केवल पत्रकारों की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि आम जनता की चिंताओं को नजरअंदाज करना भी है।

क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड एवं ओवरहाइट वाहनों की जांच की जाए, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments