Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस पर किशोरों ने चित्रकला और गायन से दिखाई प्रतिभा, हुनरमंद...

बाल दिवस पर किशोरों ने चित्रकला और गायन से दिखाई प्रतिभा, हुनरमंद बच्चों को मिले उपहार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवासित किशोरों ने चित्रकला और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किशोरों की रचनात्मकता और हुनर ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

उत्तर प्रदेश शासन एवं महिला कल्याण विभाग के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में किशोरों ने महापुरुषों के आकर्षक चित्र बनाए। वहीं देशभक्ति और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में किशोरों के सर्वांगीण विकास और उनकी सकारात्मक सोच की झलक देखने को मिली।

समारोह में पहुंचे प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने प्रतिभाशाली किशोरों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए संस्था प्रभारी मोहित कुमार, संगीत शिक्षक शारिक हुसैन, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार तथा स्टाफ के प्रदीप कुमार, विपिन कुमार और सुरजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने की। संचालन संगीत शिक्षक शारिक हुसैन और शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार ने किया। समापन पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments