Homeउत्तर प्रदेशपुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय...

पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

गाजीपुर | रिपोर्ट: एकरार खान

गाजीपुर के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम चौकिया निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता मु. रफीक पुत्र मु. अय्यूब का आरोप है कि ग्राम चौकिया स्थित आराजी संख्या 392 पर उनका वर्षों पुराना कब्जा है, जहां उनका पक्का पिलर और पशुओं का पगहा (पशुशाला) बना हुआ है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पैमाइश के दौरान कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से उनकी लगभग 4 बिस्वा 2 धुर भूमि दूसरे पक्ष के नाम दर्शा दी गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि परवेज अंसारी और शाहिद अली को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गलत तरीके से पैमाइश कराई गई और उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि यह मामला पहले न्यायालय में विचाराधीन रह चुका है, इसके बावजूद उनकी जानकारी के बिना कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, यथास्थिति बनाए रखने, अवैध कब्जा रुकवाने तथा दोषी अधिकारियों और संबंधित पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments