Homeउत्तर प्रदेशपश्चिम क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बुढ़ाना पहुंचे नितिन मलिक,...

पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बुढ़ाना पहुंचे नितिन मलिक, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर बुढ़ाना। भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार बुढ़ाना मंडल पहुंचे नितिन मलिक का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

कांधला रोड स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संगीत गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में नितिन मलिक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यायन का फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संगीत गर्ग, पुनीत शर्मा, सचिन कात्यायन, शाहिद असलम, अनुराग संगल, अभिषेक संगल, आकाश जैन, आनंद जैन, प्रदीप अग्रवाल, सुशील तायल, अमन पांचाल, प्रदीप संगल, केशव गर्ग, राजीव गर्ग, विकास गर्ग, सुनील सैनी, राकेश संगल, पीयूष गोयल, इकरार कुरैशी, अंकुर सैनी, अंशुल गोयल, राजेश संगल, संजय बंसल, सोहन सिंह, नितिन जैन और मोहित मौजूद रहे।

इसके बाद नितिन मलिक ग्राम कुरथल पहुंचे। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नितिन मलिक ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। गरीबों को आवास, निःशुल्क राशन, किसानों के हित में योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विपुल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, शाहिद असलम, पुनीत शर्मा, राकेश राजपूत, आकाश ठाकुर, सचिन ठाकुर, नरेंद्र राजपूत, जगमोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments