Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में 30 जुलाई को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹692 करोड़ की...

गाजीपुर में 30 जुलाई को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹692 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पीयूष राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जुलाई को यूसुफपुर कृषि मंडी मैदान, मोहम्मदाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ₹692 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

पीयूष राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनका कहना था कि जो प्रदेश कभी बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था, आज वही देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला अग्रणी राज्य बन चुका है।

उन्होंने मोहम्मदाबाद क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गंगा कटान का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपये की परियोजना स्वीकृत किए जाने के बाद कटान रोकने का कार्य अंतिम चरण में है और अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इससे क्षेत्र के कई गांवों को राहत मिलेगी, जिनका अस्तित्व वर्षों से कटान के कारण संकट में था।

पीयूष राय ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की शुरुआत मोहम्मदाबाद क्षेत्र से होने के कारण गाजीपुर सीधे राजधानी लखनऊ से जुड़ गया है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है और अब टमाटर, मिर्च, गोभी सहित अन्य कृषि उत्पाद कुछ ही घंटों में लखनऊ और कानपुर की मंडियों तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विकास के इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments