Homeउत्तर प्रदेशखालापार पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

खालापार पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खालापार पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खादरवाला निवासी शकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामला थाना नई मंडी में दर्ज था। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शकील पुत्र खलील, मकान नंबर 248, खादरवाला, थाना खालापार का निवासी है। उसके खिलाफ वाद संख्या 3248/9/16 और मुकदमा अपराध संख्या 1267/07 में धारा 379/411 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। यह मामला थाना नई मंडी से संबंधित है।

खालापार प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक असगर अली, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल मोनपाल शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments