Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक गांजे के...

कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 1 किलो 132 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध गांजे की खेप को फुटकर में बेचने की तैयारी कर रहा था, लेकिन समय रहते उसे दबोच लिया गया।

जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन सवेरा” के तहत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति न्याजूपुरा-चरथावल रोड स्थित काली नदी पुल के पास नवनिर्मित गोदाम के निकट खेत में अवैध गांजा लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मनोज उर्फ कर्फू पुत्र सुरेश निवासी गली नंबर-8, रामलीला टिल्ला, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 132 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा शामली हाईवे पर एक ट्रक चालक से खरीदा था और शहर में विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को बेचने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 263/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह तथा कांस्टेबल बलदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments