Homeउत्तर प्रदेशककरौली पुलिस ने चार वारंटी पकड़े, एक पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

ककरौली पुलिस ने चार वारंटी पकड़े, एक पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बेहड़ा सादात, खाईखेड़ा, टंढेड़ा और निजामपुर गांव के आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेहड़ा सादात निवासी सचिन (30), खाईखेड़ा निवासी रहीश (करीब 50), टंढेड़ा निवासी निसार (करीब 45) और निजामपुर निवासी ओमवीर (करीब 70) के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

सचिन पर हत्या, गैंगस्टर समेत 14 मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों में सचिन का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ ककरौली और नई मंडी थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2011 से 2016 तक के मामले शामिल हैं।

वहीं, रहीश के खिलाफ ककरौली थाने में मारपीट, चोट पहुंचाने, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। निसार के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज बताया गया है। ओमवीर के खिलाफ भी ककरौली थाने में विद्युत अधिनियम, मारपीट और वन्यजीव अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

सात पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुनेश सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह के अलावा कांस्टेबल कृष्ण कुमार, देशराज सिंह और शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments