Homeउत्तर प्रदेशशामली वाहन चोर गैंग का खुलासा

शामली वाहन चोर गैंग का खुलासा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शामली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। थानाभवन, कांधला और कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गैंग मास्टर चाबी से खास तौर पर स्प्लेंडर बाइक चोरी करता था और फिर ग्रामीण इलाकों में 25 से 35 हजार रुपये में बेच देता था। बरामद वाहनों में करीब 10 बाइक शामली में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ी मिली हैं।
शामली में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।

डीआईजी सहारनपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाभवन, कांधला और कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर 24 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें थानाभवन क्षेत्र से 12, कांधला से 11 और कोतवाली शामली क्षेत्र से एक वाहन बरामद हुआ है।

जांच में करीब 10 वाहन शामली जिले में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े मिले हैं। वहीं, अन्य वाहन सहारनपुर, पानीपत और दूसरे स्थानों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरोह मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर खास तौर पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद इन बाइकों को ग्रामीण इलाकों में कागजात उपलब्ध कराने का झांसा देकर 25 से 35 हजार रुपये में बेच दिया जाता था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमों के उत्कृष्ट कार्य पर 10-10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments