Homeउत्तर प्रदेशशादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक और कारतूस भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी सोनू पुत्र इंद्रपाल ने अपने चाचा मुकेश की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से अमित पुत्र बालिस्टर की शादी में हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

उपनिरीक्षक विशाल राठी की तहरीर पर थाना चरथावल में सोनू और मुकेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 211/26, धारा 125, 292 बीएनएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने लाइसेंस धारक मुकेश के कब्जे से बंदूक और कारतूस बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

कार्रवाई थाना प्रभारी सत्यनारायण के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल राठी, कांस्टेबल सतीश मलिक और राहुल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments