Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम ने अरुण द्विवेदी को सौंपी मध्य प्रदेश की कमान,...

राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम ने अरुण द्विवेदी को सौंपी मध्य प्रदेश की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश प्रभारी पद पर किया नियुक्त, पदाधिकारियों ने दी बधाई

रिपोर्ट – ओमप्रकाश 

चित्रकूट। राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम ने संगठन के विस्तार और मानवाधिकारों की रक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने अरुण द्विवेदी उर्फ रामू को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शोषित, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अरुण द्विवेदी की संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अरुण द्विवेदी उर्फ रामू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष चित्रकूट महेंद्र सिंह पटेल, अन्नू अग्निहोत्री, सीताराम कश्यप, सुजीत द्विवेदी, लांकेश द्विवेदी, शिवम सिंह, शशांक सिंह, बिट्टू द्विवेदी, भंडारी, लल्ला सिंह सहित करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments