Homeउत्तर प्रदेशरामपुर: घरेलू कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, 21 साल के अंकित ने...

रामपुर: घरेलू कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, 21 साल के अंकित ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संवाददाता: नितिन कुमार


​रामपुर (बिलासपुर)
थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम महतोष में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू कलह से तंग आकर एक 21 वर्षीय नवयुवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
​कमरे में फंदे से लटका मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, महतोष निवासी अंकित मौर्या (21 वर्ष) पुत्र बुद्धसेन बेहद सीधे और शांत स्वभाव का युवक था। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर अंकित अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया और रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया।
​सुबह मां ने देखा तो उड़ गए होश
रोजाना की तरह जब सुबह अंकित की मां उसे जगाने ऊपर कमरे में गईं, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंकित का शव फंदे पर झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए।
​मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही थाना खजुरिया पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments