Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी...

बाराबंकी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट : सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ऑडिटोरियम में विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, मिशन शक्ति, पशुधन, मत्स्य, श्रम, कौशल विकास मिशन, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास, डूडा, खादी एवं ग्रामोद्योग, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

अतिथियों ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन इन उपलब्धियों को निकट से देख एवं समझ सकेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित परामर्श एवं पंजीकरण की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती विषयक विशेष कार्यशाला एवं लाइव डेमो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, परियोजना निदेशक, डीआरडीए राकेश कुमार सिंह, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments