Homeउत्तर प्रदेशनगीना सांसद ने लिया सन्तो का आशीर्वाद,कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के मन्त्री

नगीना सांसद ने लिया सन्तो का आशीर्वाद,कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के मन्त्री

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित सती अनुसुईया धाम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमानंद महाराज एवं स्वामी जुम्मादास महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के राज्य मंत्री अरुण असीम ने गुरु रविदास रसोई की नींव में ईंट रखकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि शिक्षित युवा ही देश और समाज का उत्थान करेंगे। संत महापुरुषों के विचारों को मानने वाले लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूर सड़क से लेकर महल तक बनाने में योगदान देता है।
राज्य मंत्री अरुण असीम ने कहा कि भारत को आक्रांताओं ने कई बार लूटा, लेकिन आज देश विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अन्नपूर्णता को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि समाज को समानता की ओर बढ़ना होगा महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए। सद्भावना के साथ भेदभाव मिटाकर देश की उन्नति में योगदान देना होगा। उन्होंने गांव ककराला स्थित स्कूल में लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा भी की।
उत्तर प्रदेश दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य धर्मसिंह जाटव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दस बच्चों को शिक्षा दिलाने में सहयोग करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि अब तक करीब एक हजार लोगों को नशे से दूर कराया गया है। शुकतीर्थ की पावन धरती को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चंदौली में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर और लोनादेवी समाधि का उल्लेख करते हुए कहा कि लोनादेवी समाधि समाज की विरासत है। उन्होंने समाधि पार्क से अतिक्रमण हटाने की मांग की।आश्रम प्रबंधक महंत सतीशदास महाराज ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।इस दौरान महामंडलेश्वर संदीप खत्री महाराज, रामकुमार असनावडे, बलबीर दास, आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, संजय रवि, रजनवीर, रविंद्र भाटी, जिलाध्यक्ष दिनेश भावरा, रजत निठारिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments