Homeउत्तर प्रदेशटायर-ट्यूब के काम को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से हमला...

टायर-ट्यूब के काम को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 स्थित स्वास्तिक फैक्ट्री के पास टायर-ट्यूब बनाने के काम को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को ग्राम लच्छेड़ा निवासी भूपेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम नरा निवासी दीपांशु और प्रियांशु ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में भूपेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी। शिकायत के आधार पर मंसूरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों को स्वास्तिक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद करने का दावा किया है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल ललित और कांस्टेबल बलजीत शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments