Homeउत्तर प्रदेशजालौन में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी को...

जालौन में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

जालौन। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उरई में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई, NEET पेपर लीक, बढ़ते बिजली बिल, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सैकड़ों सपाई सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के कटआउट हाथों में लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है।

प्रदर्शन में मौजूद नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments