रिपोर्ट – ओम प्रकाश
चित्रकूट। चित्रकूट में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं सड़क पर अतिक्रमण, शराब की दुकानों, रेलवे स्टेशनों, होटल-ढाबों और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
