रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। गोल्डन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दिनभर बच्चों की खुशियों और उत्साह से गुलजार रहा। खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूनम वर्मा, उपप्रधानाचार्य राजीव कुमार और शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
बाल दिवस पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने स्माइल क्राफ्ट, गॉगल फोटोशूट, ऑब्स्टेकल रेस और हैंड प्रिंटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कक्षा एक की 30 मीटर दौड़ में आहिल, अयान और धैर्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आदिश्री, इनाया परवीन और अनन्या कश्यप विजेता रहीं। कक्षा दो की रिंग रेस में अक्ष, शौर्य और अंश ठकुरेला ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में यशी सिंह, राधिका और विदुषी रोहल ने स्थान प्राप्त किए।
कक्षा तीन की थ्री लेग्ड रेस में प्रियांश, अब्दुल्लाह और आरव चौधरी विजेता रहे। बालिका वर्ग में अर्शिज, यशी हंस और इबा ने सफलता हासिल की। कक्षा चार की लेमन रेस में वेदार्थ, धैर्य और अभय तथा बालिका वर्ग में अक्षिता, आशी और कनिष्का ने क्रमश: प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। कक्षा पांच की शटल रनिंग रेस में बालक वर्ग से आहिल, अब्दुल्लाह और कृष्णा तथा बालिका वर्ग से आन्या, आराध्य और शगुन विजेता रहे।
खो-खो के फाइनल मुकाबले में कर्म योग हाउस ने भक्ति योग हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबॉल के फाइनल में ज्ञान योग हाउस ने कर्म योग हाउस को पराजित कर जीत दर्ज की।
प्रधानाचार्या पूनम वर्मा और उपप्रधानाचार्य राजीव कुमार ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना, अनुशासन बनाए रखना और खेल भावना के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, उपाध्यक्ष अनमोल लेखराज ढींगरा, सचिव सुशील कुमार, निदेशक अमित कुमार, उपसचिव रितिका बिंदल और कोषाध्यक्ष ऋतु शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और विजेता टीमों को बधाई दी।

