Homeउत्तर प्रदेशओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान जारी, 2 ट्रक सीज,...

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान जारी, 2 ट्रक सीज, 7 वाहनों का चालान

रिपोर्ट: शारिक खान

रामपुर। जनपद में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार सुबह नवीन मंडी चौकी एवं थाना भोट क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि सात वाहनों का चालान किया गया।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। कार्रवाई के तहत कुल सात वाहनों पर 2.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से निर्धारित मानकों का पालन करने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह अनुपालन करने की अपील की।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments