रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। हरदोई में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोतवाली शहर क्षेत्र के गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 1076, 1098 और 108 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

