Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्टेडियम में दौड़ीं बेटियां, प्रतिभा को मिला सम्मान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में बेटियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही अन्य बालिकाओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी तेज रफ्तार से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दौड़ पूरी होने के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी मनोज पुंडीर ने विजेता बालिकाओं को पदक पहनाकर और फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का विकास होता है और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वहीं बाल कल्याण विभाग के डॉ. राजीव कुमार ने भी प्रतिभागी बालिकाओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में केजीबीवी वार्डन सुश्री बबिता शर्मा, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, कुमारी भावना और तिलक राम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं के जोश और प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि खेल के मैदान में बेटियां किसी से कम नहीं

स्टेडियम में दौड़ीं बेटियां, प्रतिभा को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles