Homeराष्ट्रीयसूची से नाम छूटने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से संपन्न...

सूची से नाम छूटने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से संपन्न हुआ विवाह

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सूची से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर वधू को बुलाकर विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अन्य औपचारिकता के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
ग्राम पंचायत मवई जार के निवासी सूरज प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान देवी के विवाह के लिए 16 फरवरी को आवेदन किया था। मुस्कान देवी की शादी महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के भरवारा निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ तय हुई थी। सूरज प्रसाद ने बताया कि सामूहिक विवाह की जारी की गई सूची में उसकी पुत्री का नाम नहीं था। यह बात उन्होंने पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे को बताकर मदद मांगी। मंगलवार को देर शाम पूर्व प्रधान ने समस्या से खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर वर वधू को बुलाकर बुधवार को विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि नगदी एवं अन्य सामान आदि के लिए 3 दिन का समय मांगा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments