Homeराष्ट्रीयसर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों का विवाह संपन्न

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों का विवाह संपन्न

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 23 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में नगर के किन्नर समाज ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जो सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
किन्नर समाज की ओर से अफसाना गुरु के शिष्यों काजल, साहिबा और निशा जान ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विरक्त आश्रम के महंत जगन्नाथ महाराज जी ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था अध्यक्ष अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष पवन टेलर, योगेश उर्फ गुड्डु गुप्ता, अमित प्रजापति, अनुज, सागर प्रजापति, शिवम, शिवविलास कश्यप, हेतराम, सरोज, अशोक देवीदीन, रामबाबू, सिद्धगोपाल, पूर्व सभासद रामनारायण अच्छेबाबू कुशवाहा सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments