Homeराष्ट्रीयराष्ट्र चेतना का भाव आने वाली पीढ़ियों में जागृत करना होगा,सनातन परंपरा...

राष्ट्र चेतना का भाव आने वाली पीढ़ियों में जागृत करना होगा,सनातन परंपरा की रक्षा से ही होगी विश्व शांति– कृष्ण कुमार

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद के महसी खंड के मंडल मसाडीह के बाबा बिहारी दास हनुमान मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर तिवारी ने की व संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह टीकाराम ने किया मुख्य अतिथि के रूप में मायाराम शास्त्री,हनुमान प्रसाद व मुख्य वक्त के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी रहे उन्होंने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंच से हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया,उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज को जातियों में बांटने की साजिश हो रही है, उन्होंने कहा कि एक हजार वर्षों के शासन में भी विधर्मी ताकतें हिंदुओं को तोड़ नहीं पाईं, इसलिए अब राजनीतिक दल जाति के नाम पर खड़े किए जा रहे हैं,उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि सनातन परंपरा की रक्षा से ही विश्व शांति संभव है, लव जिहाद और धर्मांतरण पर उन्होंने ‘लव जिहाद’ की कथित बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब सीमांचल क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि भारत नेपाल सीमा से लगे हुए सीमावर्ती गांव समेत लगभग हर जिले में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं,उन्होंने लोगों से दो संकल्प लेने का आह्वान किया अपने आसपास ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकना मत्तांतरण रोकते हुए भटके लोगों को फिर से हिंदू समाज से जोड़ना उन्होंने कहा कि इसके लिए हर व्यक्ति को “धर्म योद्धा” की भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में विपिन जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,शशिकांत त्रिपाठी ,बांकेलाल ,प्रवीण सिंह ,पंकज कुमार शुक्ला ,ललित तिवारी, राजेश द्विवेदी ,अविनाश, राजन सहित की संख्या में स्वयंसेवक बंधु व स्थानीय निवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments