Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित बीईओ बबीता सिंह का सम्मान

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित बीईओ बबीता सिंह का सम्मान

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रामपुर के जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारीगणों के द्वारा खंड शिक्षाधिकारी जिनको फिलहाल में ही राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली इनोवेशन व बेस्ट प्रैक्टिससेज लागू करने वाले शिक्षाधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है वही यूपी में रामपुर जिले के मिलक क्षेत्र की (बीईओ) बबीता सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जिनके सम्मान हेतु ऑल इंडिया एंटी करप्शन के समस्त पदाधिकारीगणों के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया आपने अभी फिलहाल में मिलक क्षेत्र में खंड शिक्षाधिकारी का पद संभाला है जब से आप मिलक क्षेत्र में इस पद पर आई है तब से शिक्षा के क्षेत्र में आपका विशेष योगदान रहा है जहां आपने शिक्षा विभाग के पटल पर जो आपके द्वारा कार्य किए गए हैं वह सराहनीय है क्षेत्र में शिक्षकों व जनता का भी विश्वास आप पर बड़ा है आपने अपने पटल पर शिक्षकों के हित में आवश्यक कार्य किए हैं जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है आज छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य बेसिक शिक्षा परिषद के हाथ में है सरकार की नीतियों के द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद उन छोटे छोटे बच्चों पर गंभीर है जो शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं शिक्षाधिकारियों ब शिक्षको के सहयोग से ऐसे बच्चों को निपुण बनाया जाता है बेसिक शिक्षा परिषद सरकार की नीतियों पर खरी उतरी है जहां पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद, प्रदेश सचिव सुधीर शर्मा ,मंडल इंचार्ज जाकिर रजा, जिला उपाध्यक्ष डॉ डीके अग्रवाल ,जिला महासचिव ओम निवास गुप्ता, जिला प्रभारी युवा मोर्चा प्राजंल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शेखर सक्सेना जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रेहान एडवोकेट विपिन तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments