Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामपुर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने ग्राम पंचायत मनकरा में पुलिस चौकी के सामने तैयार कराए गए तालाब का निरीक्षण किया

Spread the love

शारिक खान की रिपोर्ट

रामपुर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने ग्राम पंचायत मनकरा में पुलिस चौकी के सामने तैयार कराए गए तालाब का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी बिलासपुर को निर्देश दिए कि वे तालाब का सौंदर्यीकरण के साथ ही तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण कराएं।
इस तालाब को आय सृजन के साधन के रूप में उपयोगी बनाए इसके लिए जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा आवंटन की प्रक्रिया कराई जाए।
उन्होंने चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि वह सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौराहे से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें।
इसके बाद वे ग्राम मनकरा में नहर विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान कब्जा मुक्त कराई गई शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण भी किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles