Homeराष्ट्रीयमुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया शातिर चोर, तमंचा और चोरी का...

मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया शातिर चोर, तमंचा और चोरी का माल बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह बच नहीं सका और घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को थाना खतौली पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी में 10 मार्च को हुई चोरी की वारदात में शामिल वांछित आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन निवासी मेरठ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, दो जोड़ी पाजेब, 15,420 रुपये नकद, मोबाइल फोन की पैड और एक हजार रुपये अतिरिक्त बरामद किए गए। बरामद सामान आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना से संबंधित बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बधेल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments