Homeराष्ट्रीयमहिला मोर्चा क्रांति सेना ने भरी हुंकार, जिलेभर में विस्तार अभियान का...

महिला मोर्चा क्रांति सेना ने भरी हुंकार, जिलेभर में विस्तार अभियान का ऐलान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महिला मोर्चा क्रांति सेना ने संगठन को नई धार देने के लिए गुरुवार को प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति का खाका तैयार किया। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली बैठक में संगठन के नवीनीकरण, विस्तार और महिला शक्ति को गांव-गांव तक जोड़ने पर जोरदार मंथन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल सचिव प्रेमलता शर्मा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने किया। बैठक में महिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नई महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पूरे जिले में महिला मोर्चा की नई इकाइयों के गठन पर सहमति बनी। युवा महिलाओं और छात्राओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, हिंदू संस्कृति संरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जिला स्तर तक बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।
प्रेमलता शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज की महिलाएं आज भी राष्ट्र रक्षा और संस्कृति संरक्षण में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण और विस्तार अभियान के जरिए क्रांति सेना को हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि जून माह में अगली बैठक आयोजित होगी, जिसमें विस्तार अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में पूनम चाहल, सविता गौतम, अनीता ठाकुर, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, राखी प्रजापति, मिथिलेश गिरी, नरेश त्यागी, अनोखी दुबे, कमलेश देवी, विजयलक्ष्मी समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments