Homeराष्ट्रीयभावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा चौरही।एक भावुक माहौल के बीच स्व० अयोध्या यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जहां लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने स्व० अयोध्या यादव के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।


इस दौरान ग्राम सभा के बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग पुरुषों को साड़ी एवं धोती देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में सेवा और सम्मान की भावना भी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान उनके बड़े पुत्र ललन यादव (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, बलिया) ने भावुक होते हुए कहा कि “पिता जी हम चारों भाइयों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके बताए गए मार्ग और पदचिन्हों पर चलकर ही हम लोगों ने समाज में अपना मुकाम हासिल किया है।”
अंत में शोकाकुल परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments