Homeराष्ट्रीयप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला तथा आयुष्मान आरोग्य...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – मोo नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी हैदरगढ़ बहराइच से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाये देखी। लोगो को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में जानकारी ली। यह टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुबेहा पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पहुंची । टीम ने आरोग्य शिविर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा लिया। डॉ. संतोष राणा (एसीएमओ बहराइच) और श्री हरीश सिंह (मानसिक समाज सेवी बहराइच) ने निरीक्षण किया। डॉ. गौरव सिंह और डॉ. विवेक ने मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया।
मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज पहुंचे। इनमें रक्तचाप (BP) के 9, मधुमेह (डायबिटीज) के 5, सांस संबंधी बीमारियों के 5, बुखार के 10 और त्वचा रोग के 15 मरीज शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 13 अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी इलाज किया गया।निरीक्षण के समय बाराबंकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. लव भूषण और डॉ. संजय उपस्थित रहे। इनके साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. जय शंकर पांडेय, संजय रावत, बीपीएम मनीष श्रीवास्तव, तथा सुबेहा से डॉ. गौरव, डॉ. विवेक और फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। डॉक्टर इस अवसर पर डॉ. गौरव ने अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही दो जयशंकर पांडे ने बताया कि यह टीम क्षेत्र के समस्त मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments