Homeराष्ट्रीयप्रशिक्षण कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा मित्रो को एआरटीओ, आरआई, टीआई ने दी...

प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा मित्रो को एआरटीओ, आरआई, टीआई ने दी ट्रेनिंग

युवाओं को नियमों, यातायात प्रबंधन और जिम्मेदारियों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में सड़क दुर्घटनाएं कम करने और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर माई भारत पोर्टल पर रजिस्टर्ड सड़क सुरक्षा मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव, यातायात प्रभारी रामयतन यादव की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा मित्रों को नियम, यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा के मानकों का गहनता से ज्ञान देते हुये प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे यातायात नियमों का ज्ञान, दुर्घटना स्थल प्रबंधन, गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) कानून, ब्लैक स्पॉट की पहचान, प्राथमिक उपचार, ब्लैक स्पॉट, रोड सेफ्टी ऑडिट के प्रति प्रशिक्षित किया गया। इसके उपरान्त सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा किट भी वितरित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments